उत्तर प्रदेश

जलशक्ति मंत्री ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह तथा जलशक्ति राज्य मंत्री श्री बी0एस0 ओलख ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
होली की पूर्व संध्या पर जारी शुभकामना संदेश में मंत्रिमंडल के इन सदस्यों ने कहा है कि रंगों का यह पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। इसके साथ ही यह त्योहार आस्था एवं विश्वास की धारणा को सृदृढ़ करते हुए असत्य पर सत्य की विजय का भी द्योतक है।
मंत्रिपरिषद के इन सदस्यों ने यह भी कहा है कि इस समय पूरा देश कोविड-19 की बीमारी के पुनः चपेट में आ रहा है, इस लिए होली के पर्व को सादगी के साथ कोरोना के प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करते हुए मनाये। इसके साथ ही एक दूसरे की भावना का आदर करते हुए समाजिक सौहार्द को और मजबूत बनाने का प्रयास करें।

Related Articles

Back to top button