देश-विदेश

पर्यटन मंत्रालय ने “देखो अपना देश” श्रृंखला के तहत ‘तस्वीरों में भोपाल: परंपरा, संस्कृति और पर्यटन’ विषय पर 21वां वेबिनार आयोजित किया

नई दिल्ली: पर्यटन मंत्रालय का “देखो अपना देश” वेबिनार 19 मई, 2020 को आयोजित किया गया जिसमें ‘अतुल्य भारत के दिल’ एवं प्रदेश की राजधानी भोपाल की परंपरा, संस्कृति और पर्यटन पर चर्चा की गयी।

पर्यटन मंत्रालय की अपर महानिदेशक सुश्री रूपिंदर ब्रार ने देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला के 21वें सत्र का संचालन किया जिसका शीर्षक था “तस्वीरों में भोपाल: परंपरा, संस्कृति और पर्यटन”। कार्यक्रम को इंडिया सिटी वॉक की सौमी रॉय और श्री हिमांशु राना द्वारा प्रस्तुत किया गया। श्री शिवम शर्मा ने  भोपाल के इतिहास, संस्कृति और आकर्षण का वर्णन किया।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, जिसे दो मुख्य झीलें ऊपरी झील और निचली झील के साथ झीलों का शहर भी कहा जाता है, अपने विरासत स्थलों, प्राचीन गहनों, फैब्रिक, भोजन आदि के लिए प्रसिद्ध है। वेबिनार में भोपाल के ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराया गया, छोटी कहानियों / घटनाओं  का वर्णन किया गया और अनिवार्य रूप से देखने लायक ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी गयी। भोपाल की विरासत के आकर्षण को पुराने भोपाल की सैर के माध्यम से अनुभव किया जा सकता है, जो वास्तुकला, भोजन, कवि इकबाल की साहित्यिक दुनिया और रानी कमलापति से लेकर शाहजहाँ बेगम जैसी महिलाओं की कहानियां बताता है।

प्रस्तुतकर्ताओं ने भोपाल के ‘पान’ सुलेमानी चाय, रेशम पर कढ़ाई का काम, जीप जैसे कई अनुभव साझा किये। सत्र ने मिंटो हॉल सहित कई ऐतिहासिक स्थानों के बारे में बताया गया। नवाब सुल्तान जहान बेगम द्वारा निर्मित मिंटो हॉल भोपाल में स्थापत्य कला का एक बेजोड़ उदाहरण है। इसकी मौलिकता से समझौता किये बिना इसे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के रूप में पुनर्निर्मित किया गया है। शहर के विभिन्न संग्रहालयों में आदिवासी कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले आदिवासी संग्रहालय के बारे में जानकारी दी गयी जिसमें थीम-आधारित सुंदर दीर्घाएं हैं।

झीलों की भूमि सभी पर्यटकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य है। भोपाल एक बहुआयामी गंतव्य है, यानी ऐतिहासिक धरोहर स्थल होने से लेकर अपने शुद्धतम रूप में जैव विविधता से समृद्ध भूमि तक। भोपाल के अलावा, मध्य प्रदेश में अन्य महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षण हैं – सांची, विदिशा, खजुराहो, मांडू, भीमबेटका, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंदेरी और राष्ट्रीय उद्यान कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच आदि।

देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन के सहयोग से प्रस्तुत किया गया। वेबिनार के सत्र अब https://www.youtube.com/channel/UCbzIbBmMvtvH7d6Zo_ZEHDA/featured पर और पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध हैं।

वेबिनार की अगली कड़ी 21 मई 2020 को सुबह 11:00 बजे निर्धारित है जिसका शीर्षक ‘टाइगर्स एंड टूरिज्म’ है। रजिस्टर करने के लिए लिंक है- https://bit.ly/2X7FvoD

Related Articles

Back to top button