देश-विदेश

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 156.76 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 66 लाख से अधिक (66,21,395) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 156.76 करोड़ (1,56,76,15,454) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,68,19,744 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहलीखुराक 1,03,90,230
दूसरी खुराक 97,78,245
प्रीकॉशन खुराक 17,92,784

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहलीखुराक 1,83,88,876
दूसरी खुराक 1,70,49,834
प्रीकॉशन खुराक 14,45,001
  15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 3,38,50,912

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 52,43,73,196
दूसरी खुराक 36,77,87,472

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 19,74,63,780
दूसरी खुराक 16,06,21,798

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहलीखुराक 12,30,32,724
दूसरी खुराक 10,05,59,109
प्रीकॉशन खुराक 10,81,493
    प्रीकॉशन खुराक 43,19,278
कुल 1,56,76,15,454

पिछले 24 घंटों में 1,38,331 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,50,85,721 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 94.51 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 2,71,202 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 15,50,377 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 4.18 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 16,65,404 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 70.24 करोड़ (70,24,48,838) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 13.69 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 16.28 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button