खेल

BCCI की नई काॅन्ट्रैक्ट लिस्ट में एमएस धोनी का नाम नही

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। धोनी को बीसीसीआई ने नई काॅन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह नहीं दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक के लिए खिलाड़ियों के नए काॅन्ट्रैक्ट जारी किए हैं। इसमें सीनियर खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे प्लेयर्स के नाम शामिल हैं मगर धोनी का नाम नदारद है।

चार तरह के बनाए गए काॅन्ट्रैक्ट ग्रेड
बीसीसीआई की नई लिस्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों को चार ग्रेड में बांटा गया है। इसमें ग्रेड A+ में खिलाड़ियों को सात करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ग्रेड A में पांच करोड़, ग्रेड B में तीन करोड़ और ग्रेड C में एक करोड़ रुपये सालाना सैलरी दी जाएगी।

ग्रेड A+ के खिलाड़ी
ग्रेड A+ में बीसीसीआई ने सिर्फ तीन भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। इन तीनों को सबसे ज्यादा सात करोड़ रुपये सैलरी दी जाएगी।

ग्रेड A के खिलाड़ी
ग्रेड A में कुल 11 खिलाड़ियों को रखा गया है। जिसमें आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव और रिषभ पंत को शामिल किया गया है। इन सभी को सालाना पांच करोड़ रुपये सैलरी दी जाएगी।

ग्रेड B के खिलाड़ी

ग्रेड B में कुल पांच खिलाड़ी रखे गए। जिसमें रिद्घिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल का नाम शामिल है। इन सभी को तीन करोड़ रुपये सालाना सैलरी दी जाएगी।

ग्रेड C के खिलाड़ी
ग्रेड C में कुल आठ खिलाड़ी शामिल किए गए। इसमें केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर का नाम है। इन सभी को एक-एक करोड़ रुपये सैलरी दी जाएगी। Source Inextlive

Related Articles

Back to top button