देश-विदेश

देश के 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हुए नए मोटर व्हीकल एक्ट

देश के 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू कर दिए गए हैं। अब जल्द ही इन नियमों को पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी लागू किया जाएगा। इनमें असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर व नगालैंड शामिल हैं। ये राज्य अभीइस प्रक्रिया में और समय ले रहे हैं, ताकि पता कर सकें कि क्या नियमों में कुछ नरमी बरती जा सकती है? लेकिन पहले कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, बिहार, झारखंड और हरियाणा में इन नए नियमों को लागू कर दिए गए हैं।

नए मोटर व्हीकल एक्ट में 24 ऐसे अपराध तय किए गए हैं, जिसमें कोर्ट में जाने की जगह मौके पर ही जुर्माना भरा जा सकता है। इन नए नियमों को लागू करने के लिए राज्यों के पास अभी 6 महीने का समय है। नए ​एक्ट में जुर्माने की अधिकतम राशि लिखी गई है, लेकिन राज्यों के पास अधिकार है कि वो इसमें न्यूनतम जुर्माना वसूले या नहीं।

हालांकि भाजपा शासित राज्य गोवा भी इस साल अंत तक नए नियमों को लागू करता नजर नहीं आ रहा है। यहां की सरकार पहले बरसात में टूटने वाली सड़कों की मरम्मत करेगी, उसके बाद इस पर फैसला लेगी। इसके अलावा कई राज्य नए नियमों को लेकर कानून और न्याय विभाग से राय ले रहे हैं कि क्या नए एक्ट में लगाए गए जुर्माने को कम किया जा सकता है। कई राज्य सरकारों ने नए नियमों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर दी है। नए नियम लागू करने से पहले कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button