उत्तराखंड समाचार

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त 5 मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम भव्य रूप किया गया, सर्वप्रथम जिला भाजपा कार्यालय से स्वागत जुलुस आम्बेडकर चौराहा, घंटाघर, एवरेस्ट लॉज, बस स्टैंड, बैंक चौराहा से होते हुए पुनः जिला भाजपा कार्यालय पहुंचा, जुलुस का नगर के विभिन्न स्थानों पर फूलमालाओं और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नव नियुक्तमंडल अध्यक्ष द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

स्वागत रैली के जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मंचीय कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी, मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, जिला महामंत्री पंडित सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, चंद्र भान पटेल, बृज भूषण गर्ग, अमित बजाज, चंद भान पटेल,, अनुराग वर्धन हजारी, जिला मंत्री संजय यादव, बृजेश दुबे, वर्षा रैकवार, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, शिव शंकर कुशवाहा मंचासीन रहे।

जिला भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम नवनियुक्त दमोह विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्षों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही साथ मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि दमोह विधानसभा के सभी पांचों मंडलों की नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं मेरी सभी मंडल अध्यक्षों को यही सलाह है की स्वयं में जो भी कमियां है हम उन सभी को खत्म करें और हमारे मंडलों में मंडल के प्रत्येक बूथों में सर्व समाज को साथ में लेकर, सभी वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करना है हमारा संगठन मजबूत होगा तो कोई भी चुनाव नगर पालिका, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, विधानसभा या लोकसभा कोई भी चुनाव हो हम बड़ी आसानी से सरलता से सभी चुनाव जीत सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह ने कहा कि मेरी सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं है और मैं उन्हें यह विश्वास दिलाना चाहता हूं आप अपने-अपने मंडलों में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और जहां भी आपको मेरी जरूरत हो वहां मैं आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हूं यदि हम ऐसा करेंगे तो निश्चित ही आने वाले चुनावों में हम प्रचंड बहुमत से विजय श्री को हासिल करेंगे।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंडित पवन तिवारी, कृष्णा राज, देवकीनंदन पटेल, बृजेश सिंह लोधी, डालचंद कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है, उसका वह पूर्ण निष्ठा और कर्तव्य परायणता से निर्वहन करेंगे। संगठन जो भी कार्य देगा, उसे अपने पूर्ण मनोयोग से पूरा करेंगे। मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं में मंडल अध्यक्ष है, इसी भावना के साथ सभी को साथ लेकर चलने का कार्य करेंगे।

जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि सभी मंडलों में एक से एक नाम थे, मंडल अध्यक्षों के लिए परंतु उनमें से किसी एक नाम का चयन करना सबसे बड़ी दुविधा थी, और जो नाम चयन हुए हैं वह अपने आप में योग्य हैं, परंतु जो नाम रह गए हैं वह भी कम नहीं है, परंतु पद एक है इसलिए नाम भी एक का ही चयनित होता है परंतु आप सभी स्वयं को मंडल लक्ष्य मानकर पार्टी और संगठन के लिए कार्य करेंगे, इसी आशा विश्वास के साथ सभी का हृदय से अभिनंदन है

जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक गतिशील पार्टी है जो कभी किसी व्यक्ति के लिए नहीं रुकती है इसलिए यह भारतीय जनता पार्टी है। अत्यंत हर्ष का विषय है आज का यह कार्यक्रम हमारे नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के कार्यभार ग्रहण का है, सभी स्फूर्ति में थे कि वह मंडल अध्यक्ष बनेंगे परंतु प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिनका चयन किया गया है उनके लिए यह कांटो तक ताज है, दमोह का यह बदला परिवेश उन्हें घर पर बैठने नहीं देगा आप कल से ही से अपने-अपने मंडलों के प्रत्येक बूथ तक जाएं और वरिष्ठ कनिष्ठ सभी प्रकार के कार्यकर्ताओं से मिलकर अपने मंडलों की बूथों को मजबूत करें और मेरा सभी मंडलों की कार्यकर्ताओं से भी यही अनुरोध है आपके मंडल अध्यक्ष का पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सहयोग करें।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सर्वश्रेष्ठ पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस देश के सर्वश्रेष्ठ कार्यकत्ता है भारतीय जनता पार्टी हमेशा देश और देश की जनता के विषय के हित में सोचती है इसलिए हम सर्वश्रेष्ठ है।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण पंडित सतीश तिवारी मंच संचालन महामंत्री गोपाल पटेल एवं आभार महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, महामंत्री भरत यादव, रिंकू गोस्वामी, मनीष पल्या, राजवीर चौहान, पप्पू हलगज, आलोक मुखरैया, शिवम अग्रवाल, महेंद्र राठौर, बबली विश्वकर्मा, कुसुम खरे, विनीता जड़िया, मूरत परिहार, विकास नामदेव, वीरू नेमा, नीरज दुबे, संतोष अठ्या, भज्जू पटेल, जमना चौबे, पंकज सेन, निखिल ठाकुर, दीपक मिश्रा, रत्नेश पांडे गौरव चौराहा आदि कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button