देश-विदेश

कर्मचारी चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री ब्रज राज शर्मा ने राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से भेंट की

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री ब्रज राज शर्मा ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से आज नई दिल्ली में भेंट की।

श्री ब्रज राज शर्मा 1984 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल हुए थे और उन्हें जम्मू एवं कश्मीर कैडर दिया गया था। उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर और ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।

प्रशासनिक सेवा में अपने 35 वर्षीय कार्यकाल के दौरान श्री शर्मा ने राज्य और केन्द्र में विभिन्न पदों पर काम किया है। केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर आने के पूर्व उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था। वे 18 मई, 2017 को केन्द्रीय गृह मंत्रालय में अपर सचिव (पुलिस) नियुक्त हुए थे तथा उसके बाद सचिव (सीमा प्रबंधन) के पद पर उनकी पदोन्नति की गई थी।

श्री शर्मा को लोक सेवा में उत्कृष्टता (2011) के लिए जम्मू एवं कश्मीर राज्य सरकार का स्वर्ण पदक और 2012 में लोक सेवा में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पदक प्रदान किए गए।

Related Articles

Back to top button