उत्तराखंड समाचार

केदारनाथ आपदा के छः वर्ष पूर्ण होने पर आपदा में मृतक श्रद्धालुओं, यात्रियों  का भावपूर्ण स्मरण करते हुएः सीएम

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केदारनाथ आपदा के छः वर्ष पूर्ण होने पर आपदा में मृतक श्रद्धालुओं, यात्रियों  का भावपूर्ण स्मरण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस आपदा मे उत्तराखण्ड के लोगों को भी अपनों को खोना पड़ा। साथ ही आर्थिक हानि भी उठानी पड़ी। परन्तु उत्तराखण्डवासियों की संकल्प शक्ति का परिणाम है कि यात्रा फिर से अपने रुप मे आ गई है।

उन्होंने कहा है कि केदारपुरी को पुनः भव्य रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी समीक्षा स्वयं  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा की जा रही है। चारधाम यात्रा को राज्य सरकार ने चाकचैबंद व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की रिकार्ड संख्या से यह प्रतीत होता है कि देश दुनिया के श्रद्धालुओं में सुरक्षित चार धाम यात्रा के प्रति विश्वास उत्पन्न हुआ है। ऑल वेदर रोड से यह यात्रा और भी अधिक सुरक्षित व सुगम होगी।

Related Articles

Back to top button