उत्तर प्रदेश

प्रतिज्ञा यात्रा के चौथे दिन लखनऊ महानगर कांग्रेस ने नुक्कड़ सभा में जनता से किया संवाद

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी व प्रदेश अध्यक्ष मा० अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर “भाजपा  भगाओ-महंगाई हटाओ” प्रतिज्ञा यात्रा के अंतर्गत आज दिनांक:17-नवंबर-2021 दिन: बुधवार, प्रतिज्ञा यात्रा के चौथे दिन आज महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ(उत्तरी) अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू एवं लखनऊ(दक्षिणी) अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा पश्चिम विधानसभा में अशफाक उल्ला खान पार्क यासिनगंज से, मध्य विधानसभा में राजाबाजार से और कैंट विधानसभा में मवैया तिराहे से निकली गयी जो अंत में शाम को चौक रोड और नाका चौराहे पर नुक्कड़ सभा के साथ सम्पन्न हुई।
10km-10km तक चली पदयात्रा में दोनों अध्यक्ष ने सैकड़ों कांग्रेसजन के साथ रास्ते मे पड़ने वाले बाजारों और प्रमुख स्थानों पर महंगाई की समस्या को लेकर आम नागरिकों से चर्चा की तथा घर-घर,दुकान-दुकान पर कांग्रेस के प्रतिज्ञापत्र वितरित किये। नुक्कड़ सभा के दौरान भाजपा सरकार की अनर्थ नीतियों से आम आदमी पर पड़ रहे महँगाई के बोझ के बारे में विस्तार से बताया और जनता को कांग्रेस सरकार के दौरान रसोई-गैस, पेट्रोल-डीजल,अनाज-दाल, सरसों के तेल के भावों के बारे में बताया।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, वीरेंद्र मदान, अनुराग दीक्षित, रविन्द्र गिरी,अजय सिंह, आलोक सिंह,सुशीला शर्मा,रंजीत कुमार,उत्कर्ष द्विवेदी,नूर सैफ सिद्धिकी, सुनील पाल,सर्वेश श्रीवास्तव, जीवन श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, डॉ शहजाद आलम,सय्यद हसन अब्बास, रईस अहमद, जमशेद रहमान, संदीप पोद्दार, विकास सक्सेना, दिनेश दुबे, सुरेंद्र पाल, सुशील त्रिपाठी सोनू,के डी अवस्थी,अनीस अख्तर, मो इरशाद, मो हाशिम, रोहित तिवारी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button