उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने संत रविदास जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संत रविदास जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि संत रविदास जी के विचारों का विस्तार असीम है। संत रविदास जी ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया। वे समता और सदाचार को अत्यन्त महत्व देते थे। उन्होंने अपने कथन ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के माध्यम से आंतरिक पवित्रता और निर्मलता पर बल दिया। संत रविदास जी ने अपनी रचनाओं में लोक-वाणी का अद्भुत प्रयोग किया, जिसका जनमानस पर अमिट प्रभाव पड़ा। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की अनमोल धरोहर हैं।

Related Articles

Back to top button