देश-विदेश

प्रहलाद सिंह पटेल ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत मिजोरम में विश्व स्तरीय “थेनजोल गोल्‍फ रिसोर्ट” परियोजना का उद्घाटन किया

नई दिल्ली: केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज नयी दिल्ली में मिजोरम के पर्यटन मंत्री श्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते की उपस्थिति में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत कार्यान्वित “थेनजोल गोल्‍फ रिसोर्ट” का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। इस अवसर पर मिजोरम सरकार के पर्यटन विभाग के आयुक्त और सचिव भी उपस्थित थे।

स्वदेश दर्शन के तहत इस परियोजना को पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए “न्यू इको टूरिज्म इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट” के तहत 92.25 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि के साथ मंजूरी दी है। इसमें से 64.48 रूपए की राशि थेनजोल और गोल्फ कोर्स के विभिन्न घटकों के लिए आवंटित की गई है।

Description: 2020-08-04 14:04:41.494000

भारत में गोल्फ पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं क्योंकि अधिकांश देशों की तुलना में यहां जलवायु की स्थिति अधिक अनुकूल है। देश के सुरम्य परिदृश्य और असाधारण आतिथ्य सेवाएं भी भारत में गोल्फ पर्यटन का अच्छा अनुभव कराती हैं। आज भारत में 230 से अधिक गोल्फ कोर्स हैं। पर्यटन मंत्रालय देश में गोल्फ कोर्स पर्यटन के विकास और उसे बढ़ावा देने के लिए  सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है। भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई गोल्फ कोर्स हैं। भारत में आयोजित होने वाली गोल्फ प्रतियोगिताएं घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित करती हैं। गोल्फ पर्यटन में बढ़ती रुचि का दोहन करने के लिए, पर्यटन मंत्रालय भारत में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक और समन्वित रूपरेखा तैयार कर रहा है, जो अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू दोनों पर्यटकों को आकर्षित करेंगी।

Description: http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00307T0.jpg

थेनजोल में गोल्फ कोर्स को कनाडा की सबसे बड़ी गोल्फ कोर्स आर्किटेक्चर कंपनी ग्राहम कुक एंड एसोसिएट्स द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह कुल 105 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसमें 75 एकड़ खेल क्षेत्र है। इसमें – 18 होल गोल्फ कोर्स और अमेरिका की कंपनी रेन बर्ड द्वारा लगाए गई स्वचालित स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली भी है । यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस है। 30 इको-लॉग हट्स, कैफेटेरिया, ओपन एयर फूड कोर्ट, रिसेप्शन एरिया और वेटिंग लाउंज भी है। इन्हें साइबेरियाई पाइनवुड से बनाया गया है। इनके अंदर रखे गए फर्नीचर विश्व स्तर के हैं।

थेनजोल वाले गोल्फ कोर्स अन्य गोल्फ कोर्स की तुलना में इस लिए बेहतर है कि यहां गोल्फ खेल का आनंद उठाने के लिए गुणवत्तायुक्त विश्वस्तर की सुविधाएं उचित कीमतों पर उपलब्ध कराई गई हैं।

Related Articles

Back to top button