उत्तराखंड समाचार

32 समाजों के प्रमुखजनों ने किया मंत्री भूपेन्द्र सिंह का नागरिक अभिनंदन

कोरोना संक्रमण काल में खुरई में इलाज की बेहतर व्यवस्थाएं करने और विकास के क्षेत्र में खुरई को नये आयाम देने के उपलक्ष्य में सभी समाजों के प्रमुख जनों ने मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह का नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। उन्होंने नेहरू वार्ड में 17.30 लाख लागत के योग केन्द्र का लोकार्पण किया। मंत्री भूपेन्द्र सिंह जैन समाज द्वारा आयोजित विधान महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।_

32 समाजों के प्रमुखजनों ने किया नागरिक अभिनंदन
महाकाली मंदिर शेड में पं. दीनदयाल उपाध्याय मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 32 समाजों के प्रमुखजनों ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह का नागरिक अभिनंदन किया। इनमें ब्राह्मण, जैन अग्रवाल, यादव, पटैल, कुशवाहा, कुर्मी, कायस्थ, साहू, प्रजापति, अहिरवार, लोधी, चंदेल चैरसिया, पाल, राय, असाटी, रजक, पटवा, नेमा, राठौर, बाल्मीकि, नामदेव, सैनी, पंथी, सेन, विश्वकर्मा, माली, रैकवार, मुस्लिम, सिंधी, सिख खुरई के गणमान्य नागरिक तथा अधिवक्ता संघ शामिल है।

कोरोेना योद्धाओं का सम्मान
महाकाली मंदिर शेड में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई के कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम सबने कोरोनाकाल देखा है। तब अस्पतालों में जगह नहीं थी। आक्सीजन और रेमेडिसिवर इंजेक्शन की दिक्कत थी। ऐसे कठिन काल में अपना जीवन संकट में डालकर आपने लोगों के प्राण बचाने का काम किया है। अतः आप भगवान के समान हैं और हम सब अभिनंदन, सम्मान करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जो भी अच्छा काम करता है, उसका मूल्यांकन समाज को करना ही चाहिए।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कोरोना काल में देश भर के हालात देखकर मुझे अपने क्षेत्र के लोगों की चिंता थी। इसलिए तय किया कि हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे। उन दिनों एक करोड़ रूप्ए स्वीकृत कराकर खुरई के अस्पताल में कोरोना उपचार की सारी व्यवस्थाएं की। जिसके कारण 300 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग मास्क लगायें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने निःशुल्क वेक्सीन की व्यवस्था कराई और मुख्यमंत्री जी ने वेक्सीनेशन में मध्यप्रदेश को पहले स्थान पर पहुंचाया। कल 27 सितम्बर को प्रदेश में वेक्सीन लगाने का महाअभियान है। अतः भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। यह भी पुण्य का कार्य है।

योग केन्द्र का लोकार्पण
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने नेहरू वार्ड में 17.30 लाख रूपए लागत के योग केन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अगर अधिक उम्र के लोगों को पहली मंजिल पर बने योग केन्द्र में जाने में दिक्कत हो तो इसे जिम के स्थान पर शिफ्ट करें और इसमें एसी लगायें। उन्होंने कहा कि योग केन्द्र में जीवन को उर्जा मिलेगी और स्वास्थ्य लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button