देश-विदेश

एयरो इंडिया शो का जलवा देखने के लिए इस पोर्टल पर करें रजिस्टर, 3 फरवरी से शुरू होगा कार्यक्रम

बेंगलुरु में होने वाला एयरो इंडिया-2021 की शुरुआत बुधवार यानी 3 फरवरी से होने वाली है। ये कार्यक्रम 3 फरवरी से 5 फरवरी तक चलने वाला है। इस कार्यक्रम के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया को लेकर कहा था कि इस साल का एयरो इंडिया शो पिछले साल से काफी अलग और युनिक होने वाला है। उन्होंने ये भी कहा था कि शो में ‘रनवे टू बिलियन’ प्रस्तुत किया जाएगा। इस बार के एयरो इंडिया शो को आप ऑनलाइन वर्चुअल भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना है और आप फ्री में पूरा एयरो इंडिया शो देख पाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया 2021 की वेबसाइट (https://aeroindia.gov.in/) दिल्ली में लॉन्च की है। इस वेबसाइट के जरिए इस एरोशो में स्टॉल लगाने के लिए स्पेस और यहां घूमने जाने के लिए टिकट दोनों की बुकिंग की जा सकती है। एयरो शो में आरे वाले विजिटर 3 से 7 फरवरी 2021 तक यह शो देखने के लिए एयरो इंडिया 2021 वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आप शो को फ्री में देखने के लिए ऑनलाइन रजिट्रेशन भी करवा सकती हैं। इसके लिए आपको https://aeroindia.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको फ्लैश टिकर में ऑनलाइन रजिट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा। जैसे ही आप उस ऑप्शन पर जाएंगे आपको रजिट्रेशन करने का लिंक मिलेगा। जहां आप खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

अगर आप सर्च इंजन में Aero India 2021 सर्च करेंगे तो इसकी अधिकारिक वेबसाइट (https://aeroindia.gov.in/) का लिंक आपको दिखेगा। बता दें कि एयरो इंडिया 2021 की वेबसाइट एशिया के सबसे बड़े एयरोशो के लिए एक ऑनलाइन इंटरफेस है। इस वेबसाइट के जरिए इस एरोशो में भाग लेने प्रतिभागियों और विजिटर दोनों को सभी जरूरी सुविधाएं ऑनलाइन मिल सकेंगी।

इस वेबसाइट पर आपको भारतीय रक्षा मंत्रालय से जुड़ी हर ताजा जानकारी भी मिलेगी। वेबसाइट पर रक्षा मंत्रालय की हाल की नीतियों और उठाए गए कदमों के बारे में भी सूचना होगी। इसके अलावा स्‍वदेशी एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्‍टरों के प्रोडक्शन प्रोफाइल के बारे में भी जानकारी मिलेगी।source: oneindia.com

Related Articles

Back to top button