उत्तर प्रदेश

विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए 201.60 करोड़ रूपये की व्यवस्था

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि (विधायक निधि) के तहत 1008.00 करोड़ रूपये की धनराशि की व्यवस्था विकास कार्यों हेतु की है। इसके साथ ही जी0एस0टी0 के भुगतान हेतु भी 201.60 करोड़ रूपये की धनराशि की भी व्यवस्था की गयी है।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक निधि योजना के अन्तर्गत सड़क, पुलिया, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शिक्षण संस्थाओं में कक्षों का निर्माण, पुस्तकालय, सरकारी अस्पतालों के लिए एक्स-रे मशीन, एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड वाहन एवं अन्य उपकरण खरीद जाने जैसे कार्य अनुमन्य है।

विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि के अन्तर्गत प्रत्येक सदस्य को उनके क्षेत्र के विकास के लिए साल में 2.40 करोड़ रूपये की धनराशि उपलब्ध करायी जा रही हैं, जिसमें विकास कार्यों  के लिए 02 करोड़ तथा जी0एस0टी0 के भुगतान के लिए 40 लाख रूपये शामिल है।

Related Articles

Back to top button