उत्तर प्रदेश

ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाना चाहिए: जयवीर सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह आज एकल अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय खेलकूद समारोह-2023 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पर्यटन मंत्री के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं योगी जी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार की देन है कि देश के मा0 प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत का स्वरूप इन खिलाड़ियों में माध्यम से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मिल रहा है। भारत सबसे बड़ी अबादी वाला देश है विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा पुरस्कार भी मिलने चाहिए। एकल अभियान संगठन के द्वारा 27 सम्भागों से आये हुए नन्हें-नन्हें खिलाड़ी  को देख कर प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि परम्परागत  भारतीय खेलों को बढ़ावा दिया जाए।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट एवं रूस यूक्रेन युद्व के दौरान भारत की भूमिका विश्व के सामने सक्तशाली रूप में प्रगट हुई और भारत अब विश्व गुरू बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 10 से 12 फरवरी तक उत्तर प्रदेश इनवेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में निवेश के अनुमान से तीन गुना ज्यादा सफलता मिलने जा रही है जिसमें खेल और खिलाड़ियों के लिए काफी निवेश की संभावना है ।
श्री जयवीर सिंह जी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री नन्द किशोर अग्रवाल जी ने पुरस्कार वितरण किया। इसके तहत मेडल एवं ट्राफी के साथ पुरस्कार धनराशि (एथलेटिक्स-दौड़, लम्बी व ऊँची कूद मे प्रथम पुरस्कार रूपये दस हजार, द्वितीय 5 हजार व तृतीय 3 हजार कुश्ती में प्रथम को दस हजार व द्वितीय को 5 हजार तथा कबड्डी टीम के प्रत्येक विजेता खिलाड़ी को 5 हजार तथा उपविजेता को 3 हजार दिया गया) प्रत्येक खेल के तीन-तीन खिलाड़ियों एवं टीमों को देकर सम्मानित किया।
इसके तहत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार कबड्डी टीम कप्तान करन ठाकुर, दक्षिणी उत्तर प्रदेश प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 600 मीटर दौड़ में बालक बाल वर्ग 10-14 वर्ष अरूण कुमार पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बालिका वर्ग मिंगाली पंेगू अरूणाचल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार कबड्डी टीम कप्तान दक्षिणी उत्तर प्रदेश सर्वश्रेष्ठ कोच श्री देव नारायण पूर्वी उत्तर प्रदेश 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग 6-10 वर्ष आदित्य यादव पूर्वी उत्तर प्रदेश बालिका वर्ग में विभा साबरा । 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग 10-14 वर्ष प्रथम अरूण कुमार बेस्ट यू0पी0 बालिका वर्ग सविता कुमारी दक्षिणी झारखण्ड। ऊॅची कूद बालक वर्ग 6-10 वर्ष विक्रम पेंगू पूर्व असम बालिका वर्ग मंे 6-10 ननहसी कुमारी दक्षिण झारखण्ड। ऊॅची कूद बालक वर्ग 10-14 वर्ष कार्तिक इरिंग असम बालिका वर्ग मंे 10-14 वर्ष लक्ष्मी भारती दक्षिण बिहार। लम्बी कूद बालक वर्ग 6-10 वर्ष आदित्य यादव पूर्व उत्तर प्रदेश । बालिका वर्ग मंे 10-14 वर्ष प्रिया प्रजापति दक्षिण उत्तर प्रदेश।
वक्ताओं ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में तिरंगा फहराने हेतु ‘‘गाँव-गाँव प्रतिभा खोज’’ का राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाय जिससे भारत के जन-जन में यह आस्था जगाई जा सके कि ‘‘यदि खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत’’। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर इस वर्ष से ग्रामीण व वनवासी बच्चों मे छिपी खेल प्रतिभा का विकास करने व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय खेलों के आयोजन का प्रयास किया गया है। एकल अभियान का संकल्प है कि एकल विद्यालय खिलाड़ियों की नर्सरी के रूप में स्थापित हो। जिससे सामाजिक संगठन एकल अभियान खेल-कूद प्रतियोगित निरन्तर जारी रखे जिससे समाज के ग्रामीण एवं वनवासी बच्चों को ओलम्पिक खेलों में खेलने का अवसर मिल सकेगा यह सफल कार्य एकल अभियान ही कर सकता है। ओलम्पिक खेलों में भारतीय जनसंख्या के अनुरूप मेडल भी प्राप्त होंगे।
इस खेल समारोह मे असम, ओड़िसा, कर्नाटक महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेष, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखण्ड, जम्मू-कश्मीर से आये इन नन्हें खिलाड़ियों का मै हृदय से स्वागत, वन्दन, अभिनन्दन करता हूँ। एथलेटिक्स-के अन्तर्गत बालक/बालिकाओं हेतु 50 मी0, 100 मी0, 200 मी0, 400 मी0 एवं 600 मी0 की दौड़, लम्बी कूद व ऊँची कूद। कुश्ती-केवल बालक भार वर्ग-25 किलो, 28 किलो, 32 किलो, 35 किलो, 38 किलो, 42 किलो, व 45 किलो। कबड्डी केवल बालक खिलाड़ियों हेतु प्रारम्भ की गई है। आज उन 32 खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में सम्मानित करते हुए हर्ष हो रहा है
एकल अभियान के संथापक सदस्य माननीय श्यामजी गुप्त, वरिष्ठ प्रचारक श्रीमान आलोक जी केन्द्रीय सम्पर्क प्रमुख एकल अभियान एकल अभियान के राष्ट्रीय महामन्त्री, एकल अभियान श्रीमान माधवेन्द्र सिंह जी व सदन के साथी विधान परिषद सदस्य श्री पवन सिंह, श्री अंगद सिंह विधायक अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ उद्योगपति नन्द किशोर अग्रवाल जी सी ई ओ एकल अभियान रमेश भाई साह जी व अध्यक्ष लखनऊ चैप्टर श्री उमाशंकर हलवासिया उपाध्यक्ष लखनऊ चैप्टर श्रीमान आशीष अग्रवाल जी सचिव लखनऊ चैप्टर भूपेन्द्र  अग्रवाल, खेल संचालन के समस्त पदाधिकारी संतोष शोले जी, श्रीमान दुर्गेश, मनोज कुमार सिंह अनिल बंसल जी, मीडिया प्रमुख डॉ वीरेंद्र कुमार, पारिजात सिंह, श्री दिनेश कुमार, श्री नरोत्तम राम, श्री देश बन्धु, श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री राम चन्द्र वर्मा, श्री शंभू सिंह, ध्वजवाहिका महिला समिति, सुश्री रूचि पाण्डेय व अन्य समस्त सम्मानित कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Back to top button