मनोरंजन

राजनीति में तहलका मचाने आ गईं सपना चौधरी, कांग्रेस पार्टी को किया ज्वॉइन

अपने लटक-झटके और ठुमकों से लाखों लोगों को दीवाना बनानेवाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है। सपना चौधरी ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लंबे समय से लगाए जा रहे थे। हालांकि हेमा मालिनी के खिलाफ उनके चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है। कांग्रेस ने उन्हें हेमा मालिनी के खिलाफ चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। कांग्रेस ने हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा से महेश पाठक को अपना बनाया उम्मीदवार है। पहले ऐसी चर्चा थी कि कांग्रेस यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से उनको टिकट दे सकती है।लेकिन शनिवार देर रात कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

सूची में मथुरा लोकसभा सीट के प्रत्याशी का भी नाम है। पार्टी ने यहां से महेश पाठक को टिकट दिया है। यानी कि सपना के मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है। उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से बीजेपी ने हेमा मालिनी को दोबारा लोकसभा टिकट दिया है। आपको बता दें कि साल 2014 के चुनाव में हेमा मालिनी ने राष्ट्रीय लोक दल के कैंडिडेट और अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी को हराया था।

सपना चौधरी हरियाणा की एक मशहूर डांसर और एक्टर हैं। 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में जन्मीं सपना का शुरुआती जीवन मुश्किल भरा था। सपना के पिता के निजी कंपनी में काम करते थे। उनके घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। बेहद कम उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आर्केस्ट्रा के साथ की। घर का खर्चा चलाने के लिए उन्होंने डांस को अपना करियर चुना। वह अब तक कई स्टेज शो कर चुकी हैं। बिग बॉस 11 के बाद सपना को ज्यादा लोकप्रियता मिली। इसके अलावा बीते दिनों ही वो दोस्ती के साइड इफेक्ट नाम की फिल्म में नजर आईं थी। अब सपना के ठुमकों का पूरा देश ही दीवाना है। देखते हैं कि सपना पॉलिटिक्स में क्या धमाल मचाती है। E24

Related Articles

Back to top button