उत्तर प्रदेश

कोरोना टेस्टिंग हेतु अब तक 37,86,633 लोगों के सैम्पल टेस्ट किये गये

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाओं में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भीड़ एकत्र न हो। इसके लिए आवश्यकतानुसार अधिक से अधिक जनपदों में परीक्षा केन्द्र स्थापित किए जाएं। इन केन्द्रों पर स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकाॅल का पालन किया जाए। उन्होंने कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद लखनऊ व कानपुर नगर में अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर बल दिया। उन्होंने कहा है कि कोविड के ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जाएं। होम आइसोलेशन के मरीजों से सी0एम0 हेल्प लाइन लगातार संवाद बनाए रखे, ताकि उनकी प्रभावी माॅनिटरिंग की जा सके। उन्होंने कहा है कि ई-संजीवनी सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद मरीज घर पर रहकर डाॅक्टरी परामर्श प्राप्त कर सकंे। कोविड-19 के दृष्टिगत लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं, क्योंकि जब तक कोई वैक्सीन नहीं बनता है, तब तक सावधानी बरतकर ही इसके प्रसार को रोक सकते हैं।

श्री अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि कोविड-19 के दृष्टिगत बेड्स की संख्या बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा है कि एल-2, एल-3 अस्पतालों में आॅक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आई0सी0यू0 बेड्स बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्हांेने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि सभी नोडल अधिकारी प्रदेश के सभी जनपदों में कोविड से हो रही मृत्यु का आॅडिट करें।

श्री अवस्थी ने बताया कि टीम-11 की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुए अपर मुख्य सचिव राजस्व ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। प्रमुख सचिव पशुपालन ने बताया कि आगामी 18 अगस्त, 2020 से पशुओं के टीकाकरण का अभियान 45 दिनों तक संचालित किया जाएगा।

श्री अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में 62,407 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है। जिनमें अब तक 6,51,842 लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। कोविड-19 संक्रमण को रोकने हेतु गहन सर्विलांस के द्वारा 02 अगस्त, 2020 से अब तक 60,428 व्यक्ति लक्षणग्रस्त पाये गये। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त, 2020 तक अन्तर्राष्ट्रीय वायु सेवा से उत्तर प्रदेश में 85,055 यात्री आये हैं जिसमें से 9,847 लोग इन्स्टीट्यूशनल क्वारंटीन एवं 7261 लोग होम क्वारंटीन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 5987 बसों से कुल 8.61 लाख लोगों ने यात्रा की। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 15.06 करोड़ आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड हुए हैं जिसमें से उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 2.55 करोड़ आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किये गये हैं।

श्री अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 7,96,549 इकाईयां क्रियाशील हैं जिनमें 50.29 लाख श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 20 से अधिक कर्मचारियों वाली औद्योगिक इकाईयों में 37,772 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है जिनमें 36,672 पल्स आॅक्सीमीटर एवं 37,603 थर्मोमीटर उपलब्ध हैं। प्रदेश में 61,471 काॅमन सर्विस सेन्टर क्रियाशील हैं जिनमें 1,22,942 व्यक्ति कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ के अन्तर्गत अप्रैल से जुलाई, 2020 तक प्रत्येक माह राशन कार्डों पर निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि 05 अगस्त, 2020 से अगस्त माह के नियमित खाद्यान्न का वितरण प्रारम्भ कर दिया गया है। अब तक कुल  3.57 करोड़ राशन कार्डों के सापेक्ष 3.33 करोड़ राशन कार्डों के 13.94 करोड़ यूनिट पर खाद्यान्न का वितरण किया गया है।

श्री अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में 5098 गो-संरक्षण केन्द्र/स्थलों में 5.11 निराश्रित गोवंश संरक्षित किये गये हैं। समस्त गो-आश्रय स्थलों पर भरण-पोषण हेतु धनराशि की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गयी है। प्रदेश के जनपदों में कुल 3,444 भूसा बैंक की स्थापना सुनिश्चित कर कुल 7.86 लाख कुन्तल भूसा की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि ‘‘मुख्यमंत्री का पीड़ित सहायता कोष-कोविड केयर फन्ड’’ में अब तक कुल 429.53 करोड़ से अधिक धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इस फन्ड से विभिन्न चिकित्सा संस्थानों एवं जिला अस्पतालों को कोविड की रोकथाम एवं उपकरण आदि के मद में अब तक 366.34 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

श्री अवस्थी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा-188 के तहत 1,87,508 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 1,25,36,277 वाहनांे की सघन चेकिंग में 67,777 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 63,77,03,150 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 3,50,182 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1,068 लोगों के खिलाफ 791 एफआईआर दर्ज करते हुए 390 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फेक न्यूज के तहत अब तक 2251 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गयी।  उन्होंने बताया कि प्रदेश के 12,891 हाॅट स्पाॅट के 1158 थानान्तर्गत 13,75,587 मकानों के 83,12,546 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 36,098 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाईन किये गये लोगों की संख्या 17,707 है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 90,914 सैम्पल की जांच की गयी। इस प्रकार कोविड-19 की जांच में 37 लाख का आकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक 37,86,633 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटंे में कोरोना के 4,454 नये मामले आये है। प्रदेश में 51,537 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जिसमें 24,686 मरीज होम आइसोलेशन, 1,682 लोग प्राइवेट हास्पिटल में तथा 255 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में तथा इसके अतिरिक्त शेष कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 51,658 लोग होम आइसोलेशन में भेजे गये है जिसमें से 26,972 लोग होम आइसोलेशन की अवधि पूरी करते हुए पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। प्रदेश में अब तक 1,00,432 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों के उपचारित होने का प्रतिशत 65.03 है। उन्होंने बताया कि पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 2770 पूल की जांच की गयी, जिसमें 2640 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 130 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस की कार्यवाही के अन्तर्गत 2,51,583 सर्विलांस टीम द्वारा 1,75,44,890 घरों के 8,82,78,320 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर 1.58 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button