मनोरंजन

बॉलीवुड में मचा कोहराम नहीं रहे टैलेंटेड एक्टर इरफ़ान ख़ान

बॉलीवुड से बहुत ही चौकानेवाली और दुखद समाचार आयी है। एक्टर इरफ़ान खान अब हमारे बीच नहीं रहे। किसी को इस समाचार पर भरोसा नहीं हो रहा है, पर हकीकत यही है। अभी अभी यह दुखद समाचार मीडिया में आयी है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कल शाम को ही इरफ़ान खान को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें मुम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इतनी कम आयु में वो हमें छोड़कर चले जाएंगे, किसी को भरोसा ही नहीं हो रहा। उनकी आयु 53 वर्ष थी।

बॉलवुड में अपनी एक अलग पहचान के लिए जाने जानेवाले इरफ़ान की मृत्यु से पूरा देश इस समय शोक में हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि 2018 से ही इरफ़ान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसके बाद इरफ़ान विदेश में इसका उपचार करा रहे थे, जिसके बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया के ज़रिये सभी को इन्फॉर्म किया था कि वो अच्छा हैं। लंबे समय के बाद वो हिंदुस्तान वापस लौटे व उन्होंने अपनी फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम पूरी की। Source हिंदुस्तान ख़बर

Related Articles

Back to top button