उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया से वार्ता करते हुएः सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सर्किट हाउस, सहारनपुर के सभागार में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया से वार्ता की। वार्ता के दौरान उन्होेेंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात प्रशासनिक सक्रियता को निरन्तर बनाए रखने के लिए उनके द्वारा दौरे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को और चुस्त और दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहंुचाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत दो वर्षाें में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। राज्य सरकार प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए कृत संकल्प है। अच्छी कानून व्यवस्था के चलते हम प्रदेश निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बना है और यहां बड़ी मात्रा में निवेश हो रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को अपने माध्यमों से गरीब व पात्र व्यक्तियों तक पहंुचाती है। उन्हांेने जनपद के प्रिन्ट व इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के सकारात्मक रुख की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओ0डी0ओ0पी0 के तहत साॅफ्टलोन की व्यवस्था प्रारम्भ की, ताकि स्वरोजगार को अधिक से अधिक बढावा मिल सके। साथ ही, चीनी मिल संचालकों को समयबद्ध ढंग से भुगतान करने के निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। सरकार की मंशा है कि हर हाल में किसानों के गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान हो। यह भी कहा कि गन्ना उत्पादक के रूप में देश में उ0प्र0 नम्बर 01 पर है। 119 चीनी मिलों ने रिकाॅर्ड चीनी का उत्पादन किया है। सरकार ने पिछले दो वर्ष में लगभग 70 हजार करोड़ रुपये के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया है, जो अपने आप में एक उपलब्धि है। सरकार ने कम खर्चे में जनपदों के परम्परागत उद्योगांे को बढ़ावा देते हुए जनपदों मे होने वाली आवश्यक वस्तुओं की ब्रांडिंग एवं उसकी मार्केटिंग को बढ़ावा दिया है।

मुख्यमंत्री जी ने स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज आम जनमानस में स्वच्छता के प्रति चेतना जाग्रत हुयी है। उन्हांेने स्वच्छता अभियान को और अधिक बढ़ावा देने के लिए जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों को भी आगे आने का आवाहन किया। सकारात्मक सोच के साथ ही हम जीवन में आगे बढ़ सकते है। ओ0डी0ओ0पी0 के तहत परम्परागत उद्योगों को प्रत्येक जनपद में बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने सहारनपुर की काष्ठ कला को अद्भुत बताते हुए कहा कि यहां रोजगार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। सरकार की क्राइम और करप्शन के मुद्दे पर जीरो टालरेन्स की नीति है। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को प्रतिमाह उद्यमियों की स्थानीय स्तर की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये है। निवेशकों को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने कदम उठाये हैं। अब किसी भी निवेशक को लखनऊ आने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निवेशक अपनी सम्पूर्ण जानकारी आॅनलाइन देकर लाभ उठा सकता है। उन्होंने मुजफ्फरनगर गुड़ की ब्रांडिंग के अभिनव प्रयोग पर बल देते हुए केमिकल फ्री गुड़ को बढ़ावा देने की बात कही है। सरकार मुजफ्फरनगर के गुड़ के एक्सपोर्ट के लिए भी सुविधा उपलब्ध करायेगी। साथ ही रोजगार को बढ़ावा देगी। सहारनपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना शीघ्र होगी। जिला प्रशासन को भूमि की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि जनपद सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा गुणवत्ता के साथ मिल सके।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार सहारनपुर मण्डल में पर्यटन को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केवल 63 हजार आवास स्वीकृत किए थे, जो नियमानुसार बनाये नहीं गये। प्रदेश की वर्तमान सरकार ने मण्डल स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 हजार से अधिक मकान बनवा रही है, जो अपने आप में एक उपलब्धि है। पूरे प्रदेश के अन्दर हम 24 लाख आवास बना रहे है। जिसके पास व्यक्तिगत आवास नहीं हैं उनको चिन्हित करके लाभान्वित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button