देश-विदेश

नागपुर से मरीज को ले जा रहे विशेष विमान का पहिया अलग होकर गिरा, बीच में ही करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली: नागपुर से एक मरीज को लेकर रवाना हुए जेट सेर्वे एविएशन सी -90 विमान VT-JIL दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के मुताबिक ये एंबुलेंस विमान मरीज को लेकर हैदराबाद के लिए निकला था, लेकिन प्रस्थान करते समय इसका एक पहिया अलग हो गया और जमीन पर गिर गया। नतीजतन विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। क्रू ने पुष्टि की कि उन्होंने एक पेट लैंडिंग (कोई लैंडिंग गियर नहीं निकाला)। विमान की लैंडिंग के लिए रनवे पर फोम डाला गया।

जानकारी के मुताबिक इस विमान में एक मरीज, दो चालक दल के सदस्य और एक मेडिकल टीम थी जिसमें एक डॉक्टर और एक पैरामेडिक सवार थे। इस हादसे में किसी भी सवारी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल मरीज को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button