उत्तर प्रदेश

सम्भल में स्ट्रांग रूम में रखी ई0वी0एम0 से कोई छेड़छाड़ नहीं: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि सम्भल में स्ट्रांग रूम की सील तोड़कर, उसमें रखी ईवीएम से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। ई0वी0एम0 से छेड़छाड़ की शिकायत सच्चाई से परे है।

प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एल0 वेंकटेश्वर लू ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 23-लोक सभा क्षेत्र बदायूं के 111-गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र जनपद सम्भल की ई0वी0एम0 मशीन जो स्ट्रांग रूम में रखी गयी थी, के साथ छेड़छाड़ किये जाने की आशंका जताते हुए सपा के विधान परिषद सदस्य श्री अरविन्द कुमार सिंह द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के यहाॅ लिखित शिकायत की गयी थी। इसके अलावा ई-न्यूज पेपर “श्र।छज्। ज्ञ। ब्व्छब्स्।टम्“ में बदायॅू से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री धर्मेन्द्र यादव द्वारा भी स्ट्रांग रूम की सील तोड़कर उसमें रखी ई0वी0एम0 से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिकायत की जाॅचोपरान्त यह पाया गया कि स्ट्रांग रूम से कोई छेड़छाड़ आदि नहीं की गयी है। स्ट्रांग रूम पूर्णतया सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के सम्भल से प्रत्याशी श्री शफीकुर्रहमान बर्क तथा उनके निर्वाचन अभिकर्ता तथा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री फिरोज खाॅन द्वारा भी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया व व्यवस्था “सही पायी गयी हम संतुष्ट है“ जैसी टिप्पणी की गयी है। इसके अलावा जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गये निरीक्षण में स्ट्रांग रूम पूर्णतः सुरक्षित अवस्था में पाया गया।

Related Articles

Back to top button