मनोरंजन

‘रिंकिया के पापा’ के म्यूजिक डायरेक्टर का निधन, खेसारी लाल समेत इन भोजपुरी स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी बुरा साबित हो रहा है। कोरोना काल में एक के बाद एक की मौत होती जा रही है। हाल ही में बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर गाना ‘रिंकिया के पापा’ के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह 7 बजे घर पर उनका निधन हो गया था। मुंबई के मीरा रोड पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे।

मुंह से आ गया था खून

धनंजय मिश्रा भोजपुरी सिनेमा के बड़े म्यूजिक डायरेक्टर थे। उन्होंने बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों के लिए भी काम किया था। मनोज तिवारी को बनाने में धनंजय की बड़ी भूमिका मानी जाती है। ‘रिंकिया के पापा’ गाना धनंजय ने ही कम्पोज किया था। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के ज्यादातर गाने धनंजय ने ही कम्पोज किए थे। उनके निधन की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि उनके मुंह से अचानक खून आने लगा था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनके निधन की खबर पर खेसारी लाल यादव पहुंचे वहीं काजल राघवानी, रवि किशन और धनंजय के करीबी संजय भूषण पटियाला ने भी उनको श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button