देश-विदेशसेहत

भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 87 करोड़ का ऐतिहासिक पड़ाव पार किया

पिछले 24 घंटों में 1,02,22,525 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 87 करोड़ (87,07,08,636) के ऐतिहासिक पड़ाव के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 84,62,957 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,72,006

दूसरी खुराक

88,53,567

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,50,151

दूसरी खुराक

1,48,83,125

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

35,28,56,642

दूसरी खुराक

7,71,77,130

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

15,76,57,008

दूसरी खुराक

7,39,24,270

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,03,78,855

दूसरी खुराक

5,52,55,882

कुल

87,07,08,636

पिछले 24 घंटों में 26,030 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,29,58,002 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.81% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 93 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। देश में 201 दिन बाद दैनिक नए मामले 20 हजार से कम दर्ज हुए।

पिछले 24 घंटे में 18,795 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 2,92,206 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.87% हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 13,21,780 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 56.57 करोड़ (56,57,30,031) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.88 प्रतिशत है जो पिछले 95 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.42 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 29 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 112 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button