उत्तर प्रदेश

जब तक वैक्सीन की दोनों डोज लग नहीं जाती तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो जाती तब तक कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है तथा आज 22 जनवरी, 2021 को शेष स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का कार्य प्रारम्भ किया गया था। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा आज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन के कार्याें का निरीक्षण किया गया।
श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। युवाओं के लिए मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार में लगाने की एक मुहिम चला रही है। सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 04 साल में 04 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य पूरा हो रहा है। प्रदेश में सूक्ष्म, लघु, मध्यक्ष व वृहद श्रेणी की 8,18,427 इकाइयाॅ क्रियाशील है जिनमें 52 लाख श्रमिक कार्य कर रहे है। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 7.14 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को 24,821 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.37 लाख इकाइयों को रू0 11,100 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं। इस प्रकार 11.50 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों को बैंकों द्वारा 36,000 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। इन एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से लगभग 27 लाख से अधिक लोगांे को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शीघ्र ही आॅनलाइन ऋण मेले का आयोजन भी किया जायेगा।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में किसान कल्याण मिशन 825 विकास खण्डों में चलाया गया। किसान कल्याण मिशन के माध्यम से किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए उपकरण व तथा अनुदान, सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि किसान कल्याण मिशन 06 जनवरी, 2021 को 303, 13 जनवरी, 2021 को 303 तथा 21 जनवरी, 2021 में शेष विकास खण्डों में किसान कल्याण मिशन चलाया गया था।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिसके क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 619.95 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। प्रदेश में प्रथम बार मक्का की खरीद करते हुए 10 लाख कु0 मक्का किसानों से खरीदा गया है। इसके अतिरिक्त बुन्देलखण्ड क्षेत्र में मूंगफली किसानों से खरीदी जा रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश दिये है कि मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी स्वयं अथवा अधीनस्थ अधिकारी धान तथा मूंगफली क्रय केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। किसानों को धान व मूंगफली का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाये। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 16 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया था तथा आज 22 जनवरी, 2021 को शेष स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने की कार्यवाही की जा रही है। अपराह्न 03 बजे 61,585 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगायी गयी है। वैक्सीनेशन के लिए प्रदेश में 1,537 बूथ बनाये गये है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से प्रत्येक गुरूवार व शुक्रवार वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा।
श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,38,131 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,68,53,170 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 370 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 7,528 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 2,449 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 97.30 है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 647 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 484 तथा अब तक कुल 5,81,993 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,83,833 क्षेत्रों में 5,08,695 टीम दिवस के माध्यम से 3,13,45,871 घरों के 15,23,03,015 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 5,487 लोगों ने तथा अब तक कुल 4,26,309 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया।
श्री प्रसाद ने सभी लोगों से अपील की है कि जब तक वैक्सीन की दोनों डोज लग नहीं जाती तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो जाती तब तक कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाये।

Related Articles

Back to top button