उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने नवमी व दशहरा की प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने नवमी व दशहरा पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है।

श्री दीक्षित ने अपने संदेश में कहा है कि शारदीय नवरात्रि नवदुर्गा अनुष्ठान के 10वें दिन दशहरा मनाया जाता है। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रुप मनाया जाता है। यह त्यौहार खुशियों और उमंगों का त्यौहार है। इस त्यौहार की जितनी पौराणिक मान्यताएं हैं उतना ही इस त्यौहार का धार्मिक महत्व भी है।

Related Articles

Back to top button