उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

विकास दुबे गिरफ्तार: कानपुर मुठभेड़ का अभियुक्त उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 कर्मियों की मौत का कारण बने विकास को दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से कानपुर गोली कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस के सिपाहियों ने दुबे को दबोचा हुआ था तब विकास दुबे मीडिया को देखकर चिल्लाया ‘मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला’।

विकास दुबे की इस हरकत को लेकर कानून के जानकारों का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि उसे गिरफ्तारी के बाद भी अपने एनकाउंटर का डर हो, जिसके कारण उसने अपनी गिरफ्तारी का सबूत देने के लिए मीडिया के आगे अपना नाम चीखा। आज यानी गुरुवार सुबह वो महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और 09.55 मिनट पर उसने अपना नाम चिल्लाया। इतना ही नहीं मौके पर स्थानीय मीडिया को पहले से ही बुला लिया गया था। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि दुबे ने अपने सरेंडर की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विकास दुबे इसलिए आया महाकालेश्वर मंदिर!
कहा जा रहा है कि उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर को भी सरेंडर करने के लिए विकास दुबे ने इसलिए चुना क्योंकि वहां पर सीसीटीवी कैमरे हैं। जिससे उसकी गिरफ्तारी के पुख्ता सबूत सबके सामने हों। विकास दुबे कोई छोटा-मोटा गैंगस्टर नहीं है वो बहुत ही शातिर है और कानून के दाव पेंच को बहुत अच्छे से समझता है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी इस प्रकार से हुई है।

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कही ये बात
उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा है कि विकास दुबे उस समय उज्जैन महाकाल मंदिर जा रहा था, जब सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पहचान की। पुलिस के अन्य स्टाफ को सूचित किया गया, उसने जोर दिए जाने के बाद अपनी पहचान कबूल की। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ जारी है। नवोदय टाइम्स

Related Articles

Back to top button