मनोरंजन

विल स्मिथ अपने शो’बकेट लिस्ट’ के लिए इंडिया दौरे पर आए

हाल में हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ अपने शो’बकेट लिस्ट’ के लिए इंडिया दौरे पर आए थे। यहां पर उन्होंने हरिद्वार से लेकर मुंबई तक का दौर किया साथ ही करण जौहर की फिल्म के ‘राधा’ गाने पर ठुमके भी लगाए। वे यहां से काफी खुश होकर अपने देश वापस लौटे थे। स्मिथ के बाद अब जल्द ही हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर जिन्हें लोग आयरन मैन के नाम से भी जानते हैं। वे भी जल्द ही इंडिया का दौरा कर सकते हैं।

रॉबर्ट ने अपनी तरह के एक अनोखे फैन इवेंट में भारत के4 शहरों में मौजूद अपने प्रशंसकों से वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए बात की। इंडियन फैंस के प्यार से अभिभूत एक्टर ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उन्होंने अब तक भारत का दौरा नहीं किया है। उन्होंने फैंस से वादा किया है कि वह जल्द भारत आएंगे।

एक्टर अपनी आगामी फिल्म’एवेंजर- एंडगेम’ का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। यह फिल्म20 मार्वल फिल्मों का समापन है और10 साल से लगातार चल रही कहानी का आखिरी भाग है। भारत में यह फिल्म26 अप्रैल को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल व तेलगू भाषा में रिलीज होगी। रिलीज से पहले डाउनी जूनियर ने एक लाइव वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलुरू के अपने फैंस से बात की।

डाउनी जूनियर ने कहा, वाह, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, यह अद्भुत है। कुछ सवालों के बाद अपने भारतीय फैंस पर प्यार लुटाते हुए जूनियर ने कहा, आप लोग कमाल के फैंस हैं, मुझसे और इंतजार नहीं हो रहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं आज तक भारत नहीं गया, मैं वहां बहुत जल्द आ रहा हूं। मार्वल स्टूडियोज के’एवेंजर्स : एंडगेम’ में क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवान्स और स्कार्लेट जोहानसन भी प्रमुख भूमिका में हैं।

Related Articles

Back to top button