_345852281.jpg)
सीतापुर : आँख अस्पताल परिसर में आयोजित श्री श्री सार्वजनिन दुर्गोत्सव में महासप्तमी पूजा पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से पधारे पुरोहित दुर्गा पदो चक्रवर्ती द्वारा मंत्रोउच्चारण शंख एवं घंटा व धाक की ध्वनि के साथ विधि विधान के साथ संपन्न कराया। वहा पर उपस्थित श्रद्धालु महिलाओ ने केले के वृक्ष को स्थापित कर वस्त्र पहनाया गया। श्रद्धालुओ द्वारा माँ को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। दोपहर को भण्डारे का आयोजन हुआ सायकाल की बेला में माँ दुर्गा की आरती पुरोहित दुर्गा पदो चक्रवर्ती ने पंचमुखी दीपक, कपूर से भरा दीपक, धूपची, जल से भरा हुआ शंख, तौलिया, हाथ वाला पंखा, रेशे वाला पंखा, पान व सुपाड़ी से आरती की।तत्पश्चात माँ को हलुवा, नारियल व विभिन्न प्रकार के लड्डुओं का भोग लगाया गया। दिनाक 30 सितंबर की शाय 8 बजे राष्ट्रीय सेवा परिषद व एस जे डी इंडिया फाउंडेशन के द्वारा समाज को सन्देश देने वाली नाट्य सच का आयना की प्रस्तुति की जाएगी इस दौरान एन एन चटर्जी, रंजीत दास, संजीव दास, आकाश राय, विश्वजीत पोले, श्यामल दत्ता, पंकज मुखर्जी, दीपक विश्वास, शांतनु दत्ता, निमिष दास, प्रदीप राय, नीता मुखर्जी, नीता दास, श्यामली पोले, अपर्णा दास, गीतिका दत्ता, देवो श्री दास, वंदना राय, इला दत्ता आदि उपस्थित रहे।
UK News