Monday , April 20 2026

बंगाली समन्वय समिति ने धूमधाम से मनाया महानवमी दुर्गा पूजा

सीतापुर। बंगाली समन्वय समिति द्वारा स्थानीय इलाहाबाद फिल्ड में दुर्गा पूजा महानवमी धूमधाम से मनाया गया। बुधवार की सुबह से ही पुरोहित सुनील आचार्य व सुबो आचार्य द्वारा विधि-विधान व मंत्रोच्चारण क साथ धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराया गया। जिसके तहत माॅ दुर्गा का श्रृंगार, पुष्पाजलि, आरती विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इसी के साथ माॅ दुर्गा का कन्या को स्वरूप देकर कुवारी पूजा आयोजित हुई। जिसके बाद हवन-पूजन सम्पन्न हुआ। अनुष्ठान के दौरान वृहद रूप से प्रसाद वितरण व भण्डारे का अयोजन किया गया। सांयकाल माॅ दुर्गा की नौ वस्तुओ से आरती उतारी गई।आरती होने के दौरान ढ़ाकी नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृखला में बाल कलाकार द्वारा प्रसिद्ध बाउल संगीत व दूरदर्शन से कलाकार चंदन मिश्रा के नेतृत्व में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर समन्वय समिति के अध्यक्ष स्वप्न कुमार विश्वास, महासचिव बंकिग समाजपति, कोषाध्यक्ष शेखर चंद्र मल्लिक, संजय विश्वास, सुशांत विश्वास, वसीम विश्वास, अनंत विश्वास, गोविन्द अधिकारी, कुनाल राय, आशुतोष गाइन, विशाखा विश्वास, सोमनाथ मल्लिक, अनिमेश मण्डल, सुभांत विश्वास, मानिक चैधरी, गौतम सरकार आदि श्रद्धालुजन मौजूद रहे।