उत्तराखंड समाचार

‘अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव’ का उद्घाटन करते हुए: राज्यपाल

उत्तराखण्ड के राज्यपाल डाॅ0 कृष्ण कांत पाल ने आज परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में सात दिवसीय ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव’ का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ऋषिकेश में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है जो ‘योग और आध्यात्मिक पर्यटन’ के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड को उत्कृष्ट गंतव्य स्थल के रूप में स्थापित करने में मददयुष मंत्रालय भारत सरकार, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, गढ़वाल मंडल विकास निगम तथा परमार्थ निकेतन ऋषिकेश द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित योग महोत्सव में संतो, योगाचार्यों तथा दुनिया के विभिन्न देशों से आए उत्साही योग साधकों के बीच स्वयं की मौजूदगी पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उत्तराखण्ड को योग की जन्मस्थली बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्राचीन ग्रन्थों के अनुसार सत्य और ज्ञान की खोज तथा ध्यान के लिए ऋषि-मुनियों, संतों ने जिस शांतिपूर्ण प्राकृतिक स्थल का चयन किया वह क्षेत्र देवभूमि उत्तराखण्ड ही था। ऋषि-मुनियों की यह तपस्थली आज पूरे विश्व में योग और साधना की जन्मस्थली के रूप में विख्यात हो चुकी है। यह अद्भुत और सुखद है कि विश्व के कोने-कोने से योग प्रेमी ‘आध्यात्म और योग’ के इस आयोजन में शामिल होने के लिए वर्षों से एकत्र हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button