उत्तराखंड विकास खण्ड

अभिनेता विवेक ओबरॉय ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को जाना

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय दून पहुंचे। यहां उन्होंने प्रकृति के बीच पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को भी करीब से जाना और पूरे देश में इसके विस्तार पर जोर दिया।

फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। वह नियमित रूप से देवभूमि आते रहे हैं। खासकर तीर्थनगरी ऋषिकेश में उनका काफी आना-जाना रहता है। वह घंटाघर के समीप एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दून पहुंचे थे।

सुबह माता वैष्णों देवी गुफा मंदिर टपकेश्वर महादेव के आचार्य विपिन जोशी उनसे मिलने पहुंचे और माता की चुनरी व नारियल भेंट किया। इसके बाद विवेक ओबरॉय उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रार डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी व अपर सचिव आयुष बी औली से मुलाकात कर प्रदेश में आयुर्वेद के प्रचार एवं विस्तार पर बात की। विवेक ने विश्वविद्यालय में धन्वंतरि वाटिका भी देखी।

जहां उन्होंने औषधीय पौधों के बारे में जानकारी ली। बता दें कि इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार भी आयुर्वेद को अपनाने का संदेश दे चुके हैं। उन्होंने हाल में भारतीय चिकित्सा पद्धतियों से जुड़ा खुद का एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने आयुर्वेद के महत्व को बताया था। अब अभिनेता विवेक ओबरॉय भी इस मुहिम का हिस्सा बन गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button