राजनीति

आप पार्टी की सभी जिला व विधानसभा इकाइयां बहाल

हल्द्वानी, : आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी विधानसभा एवं जिला इकाइयों को बहाल करने का निर्णय लिया है। 23 जुलाई को पार्टी के रुद्रपुर में होने वाले प्रदेशव्यापी किसान न्याय आंदोलन में इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी।

पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय प्रभारी के निर्देशानुसार तथा प्रदेश कार्यसमिति की सहमति के आधार पर सभी इकाइयों को पुन: बहाल किया गया है। प्रदेश कार्यसमिति ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मार्च 2017 में सभी विधानसभा व जिला इकाईयों को भंग किया था।

23 जुलाई को होने वाले किसान न्याय आंदोलन के बाद सभी कार्यकर्ता 26 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्तर की किसान रैली में शामिल होंगे। इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि पार्टी देश के किसानों को न्याय दिलवाने के लिए किसान रैली निकाल रही है। रुद्रपुर में होने वाली किसान रैली में प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ता व किसान शामिल होंगे। वार्ता में पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश बहुगुणा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button