सेहत

इन 5 प्राकृतिक चीजों से कम होगा आपके बालों का झड़ना, अपनाएं ये टिप्स

बालों के शुरू से ही बादाम का तेल और आंवले का तेल लगाने की सलाह दी जाती रही है। कहा जाता है कि इससे आपके बालों की जड़े मजबूत होती हैं। आजकल हर 5 में से 4 लोग बालों की समस्या से जूझ रहे हैं फिर चाहें वो बालों का झड़ना हो या फिर सफेद होना। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी 5 प्राकृतिक चीजों के बारे में। इन चीजों के बारे में जिनसे आपके बाल जड़ों से मजबूत होते हैं।

त्रिफला: त्रिफला मुख्यत: तीन महत्वपूर्ण घटकों (आमलाकी, हरिताकी और बिभिता‍की) का मिश्रण होता है। जब इनके मिश्रण को पानी में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाया जाता है तो इसका आपके बालों पर बहुत जल्दी असर होता है और आपके बालों का झड़ना जल्दी बंद हो जाता है।

पालक: आपके बालों के झड़ने का मुख्य कारण आपके शरीर में आयरन की कमी होना है। इसलिए खाने में विटामिन सी और आयरन से जुड़ी चीजें खानी शुरू कर दें। इसके लिए आप पालक खा सकते हैं। ये विटामिन सी और आयरन का अच्छा सोर्स मानी जाती है।

प्याज: प्याज का इस्तेमाल हम सब्जियों में ही करते हैं लेकिन जब इसके जूस को बालों की जड़ों में लगाते हैं तो यह बालों का झड़ना बंद करता है। इसमें केटालेस नाम का एंजाइम होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होता है।

शहद: शहद भी बालों के लिए काफी फायदेमंद हैष इसलिए 9:1 के अनुपात में पानी और शहद मिलाकर बालों में लगाने से बालों का झड़ना काफी हद तक बंद होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Back to top button