उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में इस बार 20 जून तक पहुंच सकता है मानसून

उत्तराखंड में इस साल मानसून न सिर्फ वक्त पर पहुंचेगा, बल्कि देश के अन्य भागों की भांति इसके सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून के 20 जून तक राज्य में दस्तक देने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान है। केरल से मानसून के उत्तराखंड पहुंचने में अमूमन 20 दिन का वक्त लगता है। इस लिहाज से देखें तो यहां 20 जून तक मानसून आ सकता है।

उन्होंने बताया कि वैसे भी राज्य में मानसून अमूमन जून के तीसरे हफ्ते के बाद ही पहुंचता है। उन्होंने बताया कि जैसा पूर्वानुमान है, उसे देखते उत्तराखंड में भी इसके सामान्य रहने के आसार हैं।

मानसून में होती है 1229 मिमी वर्षा

उत्तराखंड में सालभर में सामान्य तौर पर 1580.8 मिमी वर्षा होती है। इसमें अकेले मानसून सीजन के चार महीनों जून से लेकर सिंतबर तक का योगदान 1229.2 मिमी है।

  • संपादक कविन्द्र पयाल

Related Articles

Back to top button