उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में कल छठ पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित

उत्तराखंड सरकार ने 26 अक्टूबर को छठ पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके लिए पहले ही सीएम कार्यालय से स्वीकृति ले ली गई। बुधवार को इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

प्रदेश में छठ पूजा अभी सरकारी सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल नहीं है। हालांकि, बीते कुछ सालों से दीपावली के बाद पड़ने वाले इस महापर्व पर सरकार अवकाश घोषित करती रही हैं। इस साल भी कई विधायकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर छठ पूजा के दौरान सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था।

जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में चली पत्रावली पर अनुमोदन कर दिया है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके चलते अब प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि बैंक, कोषागार और उपकोषागारों का अवकाश नहीं रहेगा।

Related Articles

Back to top button