राजनीति

उत्‍तराखंड: भाजपा अध्यक्ष ने पलटा पदमुक्त करने का फैसला

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने परवादून जिले के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा मोर्चा के चार पदाधिकारियों को पदमुक्त करने के फैसले को निरस्त कर दिया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश बंसल के मुताबिक यह जानकारी सामने आई थी कि भाजपा के परवादून जिले के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में चार पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया।

इनमें युवा मोर्चा परवादून के जिला उपाध्यक्ष हैप्पी सेमवाल व पवन शर्मा, मंडल महामंत्री मनीष मिश्र व मंडल मंत्री अमन शर्मा के नाम शामिल थे। नरेश बंसल ने बताया कि इस सूचना का संज्ञान लेते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने तत्काल प्रभाव से जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा परवादून के इस फैसले को निरस्त कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button