अपराध

एनएन घोटाले को लेकर कांग्रेसियों का सरकार पर हमला

रुद्रपुर: एनएच 74 भूमि अधिग्रहण में घोटाले की जांच के नाम पर सरकार पर खानापूर्ति का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

पूर्व मंत्री इंदिरा हृदयेश, तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान इंदिरा हृदयेश ने कहा भाजपा भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि कमिश्नर का स्थानांतरण इस बात का प्रमाण है कि सरकार भरष्टाचार के कितना खिलाफ है। एनएच के भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अधिकारी को ही हटा दिया गया।

तिलक राज बेहड़ ने कहा पूरे प्रदेश ने जांच के आदेश का स्वागत किया था, लेकिन भाजपा के मंत्री ही जांच में फंसते  देख भाजपा जांच से पीछे हट रही है। इस मामले में गडकरी भी घबरा गए कि कहीं सीबीआई उनका भी नाम न खोल दे। कांग्रेस ने इस लड़ाई का आगाज कर दिया है। भाजपा को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

 

Related Articles

Back to top button