राजनीति

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय वित्त मंत्री जेटली का पुतला

विकासनगर: गुरुवार को जीएसटी को व्यापारियों का शोषण करने वाला कानून करार देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के पहाड़ी गली चौक पर केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस सचिव संजय किशोर ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक के कार्यकाल में सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार गरीबों का शोषण कर रही है। देश में जीएसटी लागू कर व्यापारियों के साथ ही आम जनता का भी शोषण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जुमलेबाजी से देश को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, उनके जुमलों से जनता को सिर्फ झूठे वादों का पु¨लदा मिल रहा है।

कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने सत्ता में आने के बाद से ही जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा झूठे वादों के साथ सत्ता में आई और उसके बाद से ही लगातार केंद्र सरकार के का¨रदे जनता को झूठे आश्वासन दे रही है। बिना तैयारी के अचानक देश में जीएसटी लागू कर दिया गया, जिससे व्यापारी व आम जनता दोनों ही परेशान हैं। नगर पालिका सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार ने विदेश से काला धन वापस लाने का वादा किया था। विदेश से धन वापस लाने में असफल रहने के बाद देश की जनता के धन को ही काला धन घोषित कर दिया गया। कहा कि केंद्र सरकार जनता को लूटकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर वित्त मंत्री का पुतला आग के हवाले किया। पुतला दहन करने वालों में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, हरिओम कोहली, सोमेंद्र टंडन, समीर अंसारी, गिरीश सप्पल, प्रशांत शर्मा, बालकराम, यश शर्मा, नौशाद अली आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button