राजनीति

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता को दिखा धोखाः प्रीतम सिंह

विकासनगर : चकराता पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर सियासी हमला बोला। कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने जनता को भ्रमित कर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन जन अपेक्षाओं पर सरकार खरी नहीं उतर पाई। नोटबंदी के बाद से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई और बेरोजगारी मुंह पसारे खड़ी है।

उन्होंने कहा कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार अपने चुनाव वायदे को भूल गई। भाजपा सरकार ने कंट्रोल की दुकान से रियायत दरों पर गरीबों को मिलने वाला राशन भी बंद कर दिया है। इससे गरीब परिवार भुखमरी की कगार पर है।

Related Articles

Back to top button