अपराध

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

 रुद्रपुर में एक महिला से तमंचे के बल पर रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के पति ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने बाजपुर के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक ने पुलिस में तहरीर दी है कि बीते दिनों वह घर में नहीं था। उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी बीच बाजपुर के बेरिया दौलत निवासी राजू उसके घर में घुस आया।

इस दौरान उसने उसकी पत्नी से दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की साथ ही तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक की पूरी बात सुनकर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button