उत्तर प्रदेश

धीमी गति से धान खरीद पर केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

जनपद में किसानों से धान खरीद की धीमी गति को देखते हुए गुरुवार को लालगंज व मड़िहान एसडीएम ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों को हिदायत दिया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। अगर लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं धान केंद्र बंद होने पर राजगढ़ के धनसिरिया में किसानों ने प्रदर्शन कर केंद्र खुलवाने की मांग की।

लालगंज : उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने क्षेत्र के नैड़ी व बरौंधा में स्थित दो धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों की धीमी प्रगति पर उन्होंने केंद्र प्रभारियों को चेतावनी देते हुए खरीद में तेजी लाने का आदेश दिया। धान खरीद धीमी प्रगति पर किसानों की नाराजगी पर एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया।

एसडीएम पहले नैड़ी गांव में स्थित पीसीयू खरीद केंद्र पर पहुंचे तो वहां खरीद में लचर और धीमी गति देख अभिलेखों का निरीक्षण करके केंद्र प्रभारी प्रभाकर ओझा को चेतावनी दी। कहा कि किसी भी प्रकार की खरीद में धीमी गति नहीं होनी चाहिए। यहां पर कुल 12 किसानों से 630 क्विटल की खरीद की गई है। बरौधा स्थित पीसीएफ धान क्रय केंद्र पर धीमी खरीद पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी। यहां भी कुल 30 किसानों से 1053 क्विटल की खरीद हुई है।

कलवारी : मड़िहान के कलवारी स्थित हाट शाखा पर धान खरीद का निरीक्षण एसडीएम सिद्धार्थ यादव ने किया। एसडीएम ने किसान संपर्क रजिस्टर, निरीक्षण पंजिका रजिस्टर, आनलाइन पत्रावली व खरीदे गए कुल किसानों के बारे में केंद्र प्रभारी से जानकारी ली। केंद्र प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक दोनों शाखा से 42 किसानों के धान खरीद का भुगतान किया जा चुका है। दोनों सेंटरों को मिलाकर अभी तक कुल खरीद 4500 क्विटल धान की खरीद हुई है। जबकि खरीद लक्ष्य एक शाखा का 50,000 क्विटल है। इस दौरान किसान रमाशंकर, लालता, हरिशंकर विजय शंकर, हरिओम आदि रहे। बंद पड़े धान क्रय केंद्र खोलने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

राजगढ़ : विकास खंड के किसान सेवा समिति धनसिरिया पर किसान नेता देव शरण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने बंद पड़े धान क्रय केंद्र खुलवाने के लिए प्रदर्शन किया। किसानों का धान खुले आसमान के नीचे खेतों में पड़ा हुआ है। धान क्रय केंद्र न खुलने से किसान परेशान हो गए हैं।

किसानों ने कहा कि पचोखरा में धान क्रय केंद्र दूर होने की वजह से लागत ज्यादा बढ़ जाएगी, नजदीक में केंद्र होने से किसानों को फायदा होगा। इस मौके पर किसान शांति देव सिंह, दुर्गा सिंह, गंगा सिंह, त्रिलोकी सिंह, श्याम लाल सिंह, चंद्रमा प्रसाद सिंह, अरविद सिंह, आशीष सिंह, विनोद सिंह आदि किसान रहे। इस संबंध में राजगढ़ के धान क्रय केंद्र प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि धनसिरिया के स्थान पर सोनबरसा में धान क्रय केंद्र खोलने की स्वीकृति मिल गई है। दो-दो कांटों से हो रही धान खरीद, मवईकला में खरीद बंद

हलिया : क्षेत्र के विपणन केंद्र मवईकला पर बनाए गए खाद्य विभाग के हलिया प्रथम व द्वितीय धान की खरीद केंद्र पर किसानों की धान की खरीद तेजी के साथ की जा रही है। दोनों केंद्रों पर दो-दो कांटों से तौल कराई जा रही है। हलिया धान खरीद केंद्र पर 32 किसानों से कुल 1590 क्विटल तो खाद्य विभाग के हलिया द्वितीय खरीद केंद्र पर 83 किसानों से 3963 क्विटल धान की खरीद कि गई है।

दोनों केंद्रों पर किसानों के खरीद की गई धान का 1571 क्विटल धान का उठान मिलर के द्वारा किया गया है। कुल 75 किसानों की खरीद का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से खातों में की गई है। हलिया प्रथम के प्रभारी एसएमआई सतीश मिश्रा ने बताया कि खरीद पूरी पार्दर्शिता के साथ की जा रही है, केंद्र पर दो कांटे लगाए गए हैं।

केंद्र प्रभारी करुणेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग के केंद्र पर खरीद दो कांटों से की जा रही है। पीसीयू धान खरीद केंद्र इंद्रावाटिका पर बनाए गए खरीद केंद्र के प्रभारी प्रतीक सिंह द्वारा की जा रही है। मवईकला पर बनाए गए नैफेड के केंद्र पर धान खरीद बंद होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button