उत्तराखंड समाचार

नन्‍हें बच्‍चों ने पर्यावरण संवर्धन का दिया संदेश

ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के एक दिवसीय वार्षिकोत्सव पंचतत्व में नन्हें बच्चों ने पर्यावरण संवर्धन से जुड़े विषय पर आकर्षक प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया।

विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव पंचतत्व का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा द्वारा किया गया। दो सत्रों में चलने वाले कार्यक्रम में विद्यालय के 1100 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। महोत्सव की विशेषता यह है कि यहां होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम गंगा और पर्यावरण संरक्षण के साथ जल बचाओ जीवन बचाओ विषय पर आधारित है।

प्रथम सत्र में विद्यालय के नन्हें बच्चों ने पेड़ों के अवैध पतन को रोकने के लिए कार्यक्रम के जरिये मार्मिक अपील की। बच्चों ने प्रस्तुतिकरण के जरिए अभिभावकों को यह संदेश दिया कि आने वाले समय में जल संरक्षण ना किया तो पानी के लिए संघर्ष बढ़ जाएगा। जंगल नहीं रहे तो मानव जीवन भी संकट में पड़ जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विशन खन्ना, बृजलाल नागपाल, उप प्रधानाचार्य गीता बेदी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button