अपराध

नेपाल से लाई गई चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विकासनगर : मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से सात किलो चरस बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक चरस नेपाल से लाई गई थी। इसे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व देहरादून में सप्लाई की जानी थी। त्यूनी थाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान यह सफलता पाई।

पुलिस के मुताबिक चरस के साथ गिरफ्तार व्यक्तियों में लक्ष्मीचंद पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम भगवत त्यूनी देहरादून और गोविंद पुन पुत्र राजेश पुन निवासी ग्राम रानीपुर जिला रोल्पा नेपाल हैं। इसमें लक्ष्मीचंद पूर्व में वर्ष 2008 में थाना पटेलनगर से वन्य जीव जंतुओं के अंगों की तस्करी में भी जेल जा चुका है।

Related Articles

Back to top button