उत्तराखंड समाचार

पतंजलि ने आपदा पीड़ित बच्चों के लिए खोला आवासीय सेवा आश्रम

आपदा पीड़ित बच्चों की शिक्षा के लिए पतंजलि सेवा आश्रम व संस्कृति गुरुकुलम का विधिवत लोकार्पण कर दिया गया। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने आज इसका लोकार्पण किया।

देवप्रयाग के मूल्या गांव में करीब 25 करोड़ की लागत से बने इस सेवाश्रम में आपदा पीड़ित बच्चों की शिक्षा का प्रबंध किया गया है।

इसमें उन बच्चों को शिक्षा दी जाएगी जिनके परिवारों में कमाने वाला आपदा का शिकार हो गया था या फिर जिन बच्चों के माता पिता दोनों ही आपदा का शिकार हो गए थे।

इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ ने अपने सामाजिक दायित्वों के निर्माण के लिए इन्हें गोद ले लिया था। ऐसे बच्चों की संख्या 117 है। पतंजलि योगपीठ उनके रहने खाने और पढ़ने-लिखने की उचित व्यवस्था अपने स्तर पर कर रहा है। सभी बच्चे पांच से लेकर 14 वर्ष की उम्र तक के हैं।

लोकार्पण समारोह में विद्यालय शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विनोद कंडारी स्वामी, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी मुक्तानन्द महाराज आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button