अपराध

पति ने पत्‍नी पर गंडासे से किया हमला, बचाव को आयी साली की मौत

लक्सर : युवक ने अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी पर गंडासे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। बीच बचाव करने आयी साली पर भी हमला कर दिया। बताया गया है कि इलाज के दौरान साली की मौत हो गयी।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी अर्जुन की शादी करीब एक वर्ष पूर्व बेलड़ा गांव निवासी राखी के साथ हुई थी। पिछले एक सप्ताह से उसकी 10 वर्षीय साली मंजुलिका भी यह रह रही थी।

बताया गया है कि अर्जुन को अपनी पत्नी पर एक युवक के साथ अवैध संबंध होने का शक था। जिस पर पहले पति पत्नी के बीच जमकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने गंडासे से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच बचाव को आई साली पर भी युवक ने हमला कर दिया। दोनों को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां साली की मौत हो गई।

 

Related Articles

Back to top button