देश-विदेश

पूर्वी निगम ने संपत्तिकर भुगतान के लिए आम माफी योजना बढ़ाई

नई दिल्ली ।पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने संपत्तिकर जमा कराने के लिए आम माफी योजना की अंतिम तिथि को बढ़ाकर  31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले इस योजना की अंतिम तिथि  15  फ़रवरी  2022 थी। इस योजना के अंतर्गत बकाया संपत्तिकर जमा कराने पर  ब्याज और जुर्माने पर 100 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।

पूर्वी दिल्ली के महापौर, श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बहुत से लोग निगम द्वारा प्रदम इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं इसलिए आम लोगो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह आम माफी योजना की अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला किया गया है।

Related Articles

Back to top button