अपराध

प्रॉपर्टी डीलर के घर घुसे बदमाश, मां-बेटे को बंधक बनाकर डकैती

काशीपुर, उधमसिंह नगर : नकाबपोश बदमाशों ने मानव विहार कालोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर मां-बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट की। इस दौरान नकदी सहित पांच लाख के जेवरात लूट लिए। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मचा है।

मानव विहार कालोनी निवासी सुमित जैन पुत्र स्वर्गीय सुरेश चंद्र जैन प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई है। गत रात करीब पौने दो बजे छह बदमाश असलहों व डंडों के साथ दीवार फांद कर सुमित के घर में घुस गए।

इसके बाद बदमाशों ने घर में सो रहे सुमित व उनकी मां सुधा जैन को बंधक बनाकर उनकी पिटाई की और दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने 20 हजार नकदी के साथ ही घर के जेवर लूट लिए। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल मां-बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Related Articles

Back to top button