देश-विदेश

बड़ा खुलासा, सिर्फ 10 से 20 पैसों में बेचा जा रहा है आपका बैंक डेटा

नई दिल्ली बैंक खाताधारकों की जानकारियां महज 10 या 20 पैसे में बेची जा रही है। पुलिस जांच में यह पता है कि अकाउंट्स संबंधी जानकारियां सस्ते में उपलब्ध है। यह जानकारी टाइम न्यूज नेटवर्क में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार सामने आई है।

पुलिस ने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहने वाली 80 वर्षीय महिला के केस की जांच में यह बात का पता लगाया है। महिला अपने क्रेडिट कार्ड से 1.46 लाख रुपए खो चुकी है। पुलिस जांच में पता चला कि इस मॉड्यूल में बैंक कर्मचारी और कॉल सेंटर्स से जानकारी ली जाती थी और फिर उसे आगे बेच दिया जाता था।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी दावा करते हैं कि मॉड्यूल के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक करोड़ लोगों के बैंक अकाउंट्स की जानकारी रिकवर की है। सस्ते रेट में बेची जाने वाली जानकारी में कार्ड नंबर, कार्ड होल्डर का नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी चीजें शामिल हैं। इस सारे डेटा का कुल साइज 20 जीबी से अधिक है। गिरफ्तार किया गए पूरन गुप्ता ने बताया है कि वह डेटा बल्क में बेचता था। वह 50 हजार लोगों का डेटा बेचने के 10,000 से 20,000 रुपये लेता था।

खरीदे गए इस डेटा की मदद से इसको खरीदने वाले बैंक कर्मचारी बन लोगों को फोन उनका सीवीवी नंबर और ओटीपी मांगते थे। इसकी मदद से वे बैंक अकाउंट से पैसे निकालते थे। साथ ही वह रिवॉर्ड प्वाइंट्स, कार्ड ब्लॉक जैसे बहाने बना कर पासवर्ड निकलवा लेते थे।

 

Related Articles

Back to top button