उत्तर प्रदेश

बागपत में नाव पलटने से 20 की मौत, गुस्साए लोगों ने की आगजनी और पथराव

बागपत बागपत में एक नाव जो 85 लोगों को ले जा रही थी वो गुरुवार को पलट गई। यमुना में नाव पलटने से 20 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचे चुकी है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मरने वालों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।हरियाणा में मजदूरी करने और खेती का काम करने जा रहे थे मजदूर। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव में शायद क्षमता से अधिक लोग थे इसलिए यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस और आसपास के लोगों ने लोगों को नदी से निकालर प्राथमिक चिकित्सा दी।करीब 12 लोगों की हालत गंभीर थी उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं लोगों ने प्रशासन पर समय से मदद न पहुंचाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाइवे जाम कर वाहनों में तोड़फोड़ की है। इसके बाद डीएम भवानी सिंह खंगारौत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और वह नदी पर पहुंचे। वहां भी उन्होंने लोगों से बात की। उधर, जब लाशों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ तो पांच लाशों के बाद ग्रामीणों ने लाश भेजने से मना कर दिया और यमुना किनारे ही लाशों का ढेर लगाने लगे। पुलिस ने लाश को ले जाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों के विरोध के आगे उनकी नहीं चल सकी। अभी तक यमुना किनारे ही लाशें रखी हुई हैं। इस घटना से हाहाकार के हालात हैं।

Related Articles

Back to top button