राजनीति

भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ यूकेडी चलाएगी अभियान

देहरादून : उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने दोनों पार्टियों को आड़े हाथ लेकर कहा कि दोनों ने सत्ता पाने के लिए उत्तराखंड के विकास को चौपट कर दिया है।

राजधानी देहरादून स्थित यूकेडी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने सत्ता हथियाने का काम किया है, जिससे राज्य का विकास चौपट हो गया है।

उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड क्रांति दल भाजपा और कांग्रेस की पोल खोलने के लिए अभियान चलाएगी। जिसके लिए राज्य को 3 मंडलों में बांटा गया है। गढ़वाल मंडल, कुमाऊं मंडल और तराई मंडल। केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट की ओर से केंद्रीय महामंत्री डीके पाल को तराई क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी ओर से तराई मंडल की कुल 30 विधानसभाओं में निरंतर गांव बचाओ गांव बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है और इस संबंध में पांच दिसंबर को हरिद्वार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button